भागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत जनता को घटिया आटा बेचती दिल्ली सरकार
दिल्ली, दिल्ली सरकार की भागीदारी योजना के अंतर्गत गरीबों में सस्ते दामों पर बेचे जाने की राजधानी में सर्वत्र प्रशंसा हुई थी। प्रारंभ में दिल्ली फ्लोर मिल्स द्वारा राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में बेचे जाने वाला यह आटा बहुत अच्छी क्वालिटी का था और इसकी मांग भी बहुत बढ़ गई थी परन्तु अब जरुरत से ज्यादा घटिया आटा भागीदारी कार्यक्रम के अंतर्गत खूबसूरत पैकिंग में ऐसे बेचा जा रहा है मानो बहुत अच्छी क्वालिटी का हो। पहले शिकायत करने पर फ्लोर मिल्स का अधिकारी तुरन्त शिकायत को दूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे परन्तु अब फोन करने पर मात्र औपचारिकता दिखाने लग गए हैं। सप्लाई वैन से लिया गया आटा ;पैक मेंद्ध जब खुलता है तो कुछ दिनों के बाद ही वह खराब होने लग जाता है। गुच्छे बनने लग जाते हैं और आटे में कीड़े पैदा हो जाते हैं। लगभग दो-तीन किलो ऐसे ही आटे का नमूना शक्ति टाइम्स के प्रतिनिधि द्वारा फ्लोर मिल्स के परिसर में उनके अधिकारियों को दिखाया तो इसके प्रति उनकी बेरुखी हैरान करने वाली थी मानो कहा जा रहा हो यह तो चलता रहेगा। इस आटे का नमूना मुख्यमंत्री दिल्ली सरकार एवं अन्य संबंधित विभागों के पास शक्ति टाइम्स द्वारा जांच के लिए इस समाचार पत्र के साथ आवश्यक कार्यवाही के लिए इस उद्देश्य से भेजा जा रहा है ताकि इस पर आवश्यक कार्यवाही हो और इसका उपयोग करने वाले प्रत्येक वर्ग के मानव के स्वास्थ्य को किसी प्रकार की हानि न पहुंचा सके
No comments:
Post a Comment